112 पर डायल करते ही मिलेगी पुलिस सेवा:25 वाहन 24 घंटे रहेंगे उपलब्ध, घटना-दुर्घटना में तत्काल पहुंचेगा वाहन

लोगों को अब घटना-दुर्घटना समेत अन्य इमरजेंसी के लिए पुलिस सेवा मिलेगी। इसके लिए बुधवार को SP के निर्देश पर 25 अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त वाहन जिले भर में तैनात किए हैं। ये वाहन 112 पर डायल करते ही मिलेंगे। इन वाहनों का स्टोपेज नासिरदा, महिला थाना, साइबर थाने के अलावा अन्य सभी 24 थानों में रहेगा। एक वाहन टोंक शहर में रहेगा। यह महिलाओं की इमरजेंसी में हेल्प के लिए रहेगा। इन वाहनों को आज SP ऑफिस से अपने अपने निर्धारित स्थानों के लिए रवाना कर दिया है। SP विकास सांगवान ने बताया कि सरकार के आदेश पर आमजन को तत्काल पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए ज्यादातर पुलिस थानों में रहेंगे। जहां से कई भी घटना, दुर्घटना होने के बाद संबंधित पीड़ित, घायल 112 पर कॉल करते ही पास के थाने से जल्द ये वाहन मौके के लिए रवाना हो जाएंगे। फिर मौके से कोई घायल मिलता है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। किसी के साथ कोई जानलेवा हमला कर रहा था तो उसे बचाया जाएगा। इस तरह पुलिस आम लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। ये वाहन पुलिस मोबाईल यूनिट First Response Vehicles के रूप में कार्य करेगी। अत्याधुनिक संसाधनों से लेस इन वाहनों पर अभय कमाण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टोंक से निगरानी रहेगी। इन 25 वाहनों में 14 वाहन हाल ही नए आए हैं और 11 वाहन गत दिनों आ गए थे। प्रति वाहन में पुलिस बल 24 घंटे में 7 का जाप्ता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *