भाजपा नेता ने युवती के मां-भाइयों को भी पीटा…VIDEO:मोबाइल छीनकर पटका, बेटी को बचाने पहुंचा था परिवार; पीड़िता की मां भी बीजेपी नेत्री

सतना जिले के नागौद भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह एक युवती को बचाने पहुंचे उसके परिजन के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। इससे पहले भी पुलकित टंडन का युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो सामने आ चुका है, जिसके बाद उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना 27 जनवरी की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता 25 वर्षीय युवती नागौद में ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसकी भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन से पहले से जान-पहचान थी। पीड़िता की मां भी भाजपा मंडल की पदाधिकारी है। ब्राइडल कस्टमर से मिलने के बहाने गोदाम पर बुलाया
आरोप है कि पुलकित ने अपने कर्मचारी आरके उर्फ राजकुमार नामदेव के मोबाइल से युवती को फोन कर ब्राइडल कस्टमर से मिलने के बहाने एक गोदाम पर बुलाया। युवती ने अपनी मां को जानकारी दी और वहां पहुंची। आरोपी शराब पी रहा था, लेकिन वहां कोई कस्टमर नहीं था। हाथ पकड़कर युवती से बदसलूकी करने लगा आरोपी
जब युवती वहां से लौटने लगी तो आरोपी पुलकित टंडन ने उसका हाथ पकड़ लिया और बदसलूकी पर उतर आया। विरोध करने पर पुलकित ने युवती से मारपीट शुरू कर दी। उधर, काफी देर तक जब युवती घर नहीं पहुंची तो उसकी मां और दोनों भाई गोदाम पर पहुंच गए। बहन के साथ मारपीट होती देख भाई ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देख आरोपी और ज्यादा बौखला गया। देखिए मारपीट की 2 तस्वीर… मोबाइल जमीन पर पटका, मां और भाइयों से हाथापाई
पुलकित ने वीडियो बना रहे भाई का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और फिर युवती की मां और भाइयों से हाथापाई करने लगा। किसी तरह पीड़िता और उसके परिजन वहां से निकलकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के बाद अगले दिन बुधवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। युवती की मां भी भाजपा में नागौद मंडल की पदाधिकारी
जिस युवती के साथ मारपीट हुई, उसकी मां भी भाजपा की पदाधिकारी हैं। नए वीडियो में टंडन जिस महिला से मारपीट कर रहा है, ये वही महिला नेत्री है। इसकी पुष्टि भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने की है। उन्होंने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद संगठन ने नागौद मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन को नोटिस जारी किया गया है। एक सप्ताह के भीतर जिलाध्यक्ष भगवती पांडेय के सामने उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। युवती से मारपीट की भी दो तस्वीरें देखिए… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. भाजपा नेता ने युवती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO सतना के नागौद थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर एक युवती और उसकी मां से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना मंगलवार देर रात की है, जिसमें मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *