अजमेर में जर्जर भवन का हिस्सा गिरा:चार मजदूर कर रहे थे काम, बाहर दौड़ कर जान बचाई

अजमेर के चटाई गंज क्षेत्र में जर्जर भवन का एक हिस्सा धराशायी हो गया। वहां काम कर रहे चार मजदूर इससे पहले ही बाहर आ गए थे और कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर हडकंप मच गया और क्षेत्रवासी एकत्र हो गए। मकान मालिक इकबाल सिंह दुआ ने बताया-दो मंजिला इमारत थी और नगर निगम से अनुमति लेकर धराशायी कर रहा था। पहली मंजिल का हिस्सा अचानक गिर गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। मजदूर बोले- शुक्र है, बच गए वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया-हम लोग भवन को तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार में दरार देखी तो डर कर बाहर आ गए और कुछ देर बाद ही भवन का हिस्सा नीचे गिर गया। यहां चार लोग काम कर रहे थे। कोई जनहानि नहीं हुई। पढें ये खबर भी… पीने का पानी भी नसीब नहीं, लोगों ने प्रदर्शन किया:बोले- गैस लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खुदाई की, पानी की पाइप लाइन टूटी अजमेर के तानाजी नगर के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा। क्षेत्र में पानी की लाइन भी है लेकिन पानी घर तक नहीं पहुंच रहा। ऐसे में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *