लोको पायलट की ट्रेन से कटकर मौत:शरीर दो हिस्सों में कटा, सिर और धड़ अलग-अलग; पर्स में रखे आईडी से पहचान

कोटा में लोको पायलट की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए। शव के पास मिले पर्स में आईडी से उनकी पहचान हुई। जीआरपी पुलिस ने शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। कोटा जीआरपी थाना के हेड कॉन्स्टेबल डालचंद ने बताया- मनीष शर्मा (50) रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात थे। कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में रहते थे। उनका परिवार अजमेर का है। कोटा में उनकी पत्नी ही रहती है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- लोको पायलट मंगनवार दोपहर ड्यूटी ऑफ करके घर नहीं पहुंचे। डकनिया रेलवे स्टेशन पर आज सुबह गनमैन पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें झाड़ियों में एक शव मिला, जिसका सिर और धड़ अलग-अलग था। उन्होंने डकनिया रेलवे स्टेशन के मास्टर और जीआरपी थाने में सूचना दी। मृतक के कपड़ों से एक पर्स मिला। उसमें रखे आईडी से उनकी पहचान हो पाई थी​​​​​​​। जीआरपी पुलिस जांच कर रही है कि यह सुसाइड है या फिर एक्सीडेंट।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *