बेकाबू ट्रेलर ने भाई-बहन को कुचला:शादी समारोह से गांव लौट रहे थे, जयपुर-आगरा हाईवे पर हुआ हादसा

दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर सड़क क्रॉस करने के लिए खड़े बाइक सवार शख्स व उसके बेटा-बेटी को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना बालाहेड़ी थाना क्षेत्र में पाटोली गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को लहूलुहान हालत में महवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पिता का इलाज चल रहा है। रसीदपुर सरपंच मोतीलाल ने बताया कि महेश बैरवा अपने परिवार के साथ मंगलवार को साले की बेटी की शादी में मेहंदीपुर बालाजी गया था। जहां से बुधवार सुबह अपने गांव लौटते वक्त नेशनल हाईवे किनारे क्रॉसिंग पर खड़ा था। इस दौरान बेकाबू ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन व उनका पिता घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 10वीं क्लास में पढ़ते थे मृतक भाई-बहन पुलिस ने बताया कि ट्रेलर की टक्कर से हुए हादसे में पूजा बैरवा (18) और उसका भाई रोशन बैरवा (16) पुत्र महेश रसीदपुर गांव थाना मंडावर की मौत हो गई। जबकि महेश बैरवा भी घायल हो गया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव सुपुर्द किए जाएंगे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। सरपंच मोतीलाल ने ने बताया कि मृतक पूजा और उसका भाई रोशन 10वीं क्लास में पढ़ते थे। मृतक रोशन परिवार में सबसे छोटा और पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *