तेज रफ्तार ट्रक ने सांभर को मारी टक्कर, मौत:पन्ना के पवई बाईपास पर हादसा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार; पुलिस ने जब्त किया वाहन

पन्ना के पवई बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सांभर की मौत हो गई। गुरुवार को वन विभाग ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया है। दरअसल, पवई बायपास के निर्माणाधीन मार्ग पर एक मृत सांभर पाया गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-1 में शामिल इस संरक्षित जीव के शरीर पर गहरे जख्म और खून के निशान थे, जो किसी बड़े वाहन की टक्कर की ओर इशारा कर रहे थे। ट्रक की हेडलाइट टूटी हुई पाई गई जांच के दौरान पकड़े गए ट्रक की हेडलाइट टूटी हुई पाई गई। ट्रक के अगले हिस्से पर खून के धब्बे और वन्यप्राणी के बाल भी मिले, जिनकी जांच में पुष्टि हुई कि वे मृत सांभर से मेल खाते हैं। मृत सांभर का पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके सैंपल लैब में भेजे गए हैं। नियमानुसार, सांभर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। आरोपी ड्राइवर को कोर्ट में किया गया पेश वन विभाग की टीम ने ट्रक चालक रणधीर सिंह निवासी रैगवां को हिरासत में लिया। उसे आज गुरुवार को पवई न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी रणधीर सिंह को उपजेल पवई भेज दिया गया है। वन क्षेत्रों और बायपास सड़कों पर वाहन सीमित गति में चलाने की अपील वन विभाग ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वन क्षेत्रों और बायपास सड़कों पर वाहन सीमित गति में चलाएं। विभाग ने जोर दिया कि वन्यप्राणियों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *