भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ करोड़ों रुपए की लागत से बना हर घर नल जल योजना के तहत बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना से महुलीशोल में 15 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। लोगों को कई दिनों से सप्लाई पानी नहीं मिलने के कारण पीने के लिए स्वच्छ पेयजल से लोग वंचित हो रहे हैं। पीने के पानी को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत सुवर्णरेखा नदी से पानी लाकर बिहिंदा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी पाइप लाइन के सहारे महुलीशोल पंचायत के सभी गांवों में घर-घर तक स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को लेकर यह योजना बनाई गई है। पर सरकार के करोड़ों रुपया खर्च होने के बाद भी इस योजना के तहत लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। यह बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन के सहारे जलापूर्ति का कार्य गैलेक्सी एंटरप्राइजेज द्वारा किया गया है। ठेका कंपनी द्वारा 5 साल तक सप्लाई कार्य का मेंटेनेंस भी किया जाना है। उसके बाद पेयजल स्वच्छता समिति को दिया जाना है। कंपनी की ओर से मेंटेनेंस का काम देखरेख कर रहे जितेंद्र कुमार से जलापूर्ति को लेकर पूछने पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 4 माह से वेन नहीं मिलने के कारण मजबूरन हड़ताल करना पड़ा, जिसके कारण जलापूर्ति में बाधित हो रही है। जमशेदपुर/घाटशिला। राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह के समय कुहासा रहेगा और दिन के कुछ समय बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी भी उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं को झारखंड की ओर भेज रही है। इसलिए अगले दो दिनों में तापमान गिरेगा। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में फिर 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। वहीं, अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई।


