डीसी करेंगे झंडोत्तोलन, एसपी लेंगे सलामी

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन के बैनर तले झारखंड ओपन एथलेटिक मीट का तीन दिवसीय आयोजन की सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 30 जनवरी को ललित नारायण स्टेडियम लोहरदगा में डीसी डॉ. कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिजवी और डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत करेंगे शुभारंभ। इस अवसर पर संगठन सचिव संजय कुमार साहू ने कहा की झारखंड के पलामू, रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, गढ़वा, जामताड़ा और लोहरदगा जिला के लगभग 600 प्रतिभागी गण समाचार लिखें जाने तक रजिस्ट्रेशन करा चुके थे। उन्होंने कहा की विगत 1951 से लोहरदगा में स्वर्गीय रॉय साहब बलदेव साहू व स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू और अन्य गणमान्य द्वारा शुरू किया गया। रांची जिला एथलेटिक मीट आज भव्य और विशाल रूप लें चूका है और भविष्य में इसका और विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा की चुनाव अचार संहिता लागू है इसलिए सादा समारोह का आयोजन किया जाएगा कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। आज सभी जिलों के प्रतिभागी गण मार्च पास्ट में भाग लेंगे और शपथ ग्रहण कर खेल भावना का परिचय देंगे। मौके पर कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा, अजय प्रसाद, कार्यालय प्रधान नसीम अख्तर, मुरारी गोस्वामी, रंजीत साहू, साबिर हुसैन, लाल मोहन केसरी, कमल प्रसाद केसरी, मुमताज अहमद, नईम खलीफा, कुद्दूस कुरैसी, निशीथ जायसवाल, नम्रता भगत, विकास महतो, राकेश कुमार साहू, सुजाउद्दीन राजा, झारखंड राज्य एथलेटिक टेक्निकल चेयरमैन अनवर खान, सोमा उरांव, अभिजीत पत्रा, सरफराज खान, मिथलेश सिंह, रमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *