सड़क हादसे में बुजुर्ग घायल, जिप अध्यक्ष ने भिजवाया अस्पताल

भास्कर न्यूज|सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के फुलवाटांगर में गुरु की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया,जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग का दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दाहिने पैर में भी गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक हुए इस हादसे के बाद घायल बुजुर्ग काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। इसी दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग अपने कार्यालय की ओर जा रही थीं। घायल व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा देख उन्होंने तुरंत रुकी और स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला परिषद अध्यक्ष की तत्परता से तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराई गई, जिसके माध्यम से घायल बुजुर्ग को सदर अस्पताल सिमडेगा पहुंचाया गया। समय पर चिकित्सकीय सहायता मिलने से बुजुर्ग की स्थिति को स्थिर करने में मदद मिली। वहीं हादसे में शामिल ट्रक को भी मौके पर ही पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जिला परिषद अध्यक्ष द्वारा समय पर पहल नहीं की जाती,तो घायल की हालत और भी गंभीर हो सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *