बोकारो होकर चलने वाली कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

मौसम में हुए परिवर्तन व घने कोहरे के कारण दिल्ली से बोकारो होकर चलने वाली ट्रेनें दो दिनों से 3 से 6 घंटे से भी अधिक विलंब से चल रही है। दिल्ली से बोकारो होकर चलने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति ऐसी हो गई है कि यात्रियों को रतजगा करना पड़ रहा है। विदित हो कि दो सप्ताह के बाद पुन: उत्तर भारत में घने कोहरे और तकनीकी कारणों से ट्रेनें देर से चल रही हैं। इनमें नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7 घंटे से अधिक विलंब से बोकारो पहुंचने की संभावना है। नीलांचल एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक विलंब से बोकारो पहुंचने की संभावना है। आनंद विहार-रांची स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 6 घंटे से अधिक विलंब से बोकारो पहुंचने की संभावना है। आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस 12 घंटे से अधिक विलंब से बोकारो पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली-भुवनेश्वर तेजस राजधानी 4 घंटे से अधिक विलंब से पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक विलंब से पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *