जैप-4 में 20वीं राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो ​बोकारो के सेक्टर-12 स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप-4) परिसर में 20वीं राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोनल आईजी सुनील भास्कर मौजूद थे। जैप-4 कमांडेंट शंभु कुमार सिंह बोकारो ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। बताया गया कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी तक जैप-4, फायरिंग बट पर कराया जाएगा। उद्घाटन समारोह के अवसर पर सीआरपीएफ के डीआईजी अमित कुमार सिंह, सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, जैप-3 के कमांडेंट मनोज स्वर्गीयारी, जैप-6 के कमांडेंट राजेश कुमार, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेंद्र सिंह, जैप-4 के डीएसपी पतरस बरवा, बोकारो एसआईएसएफ के डीएसपी के अलावा पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जैप, कोयला क्षेत्र, बोकारो, कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा, पलामू क्षेत्र, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, रांची, संथाल परगना क्षेत्र, दुमका और झारखंड जगुआर, अपराध अनुसंधान विभाग, रेल और स्पेशल ब्रांच की कुल 8 टीम और 158 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में 5.56 एमएम इंसास रायफल, 9 एमएम रिवाल्वर, पिस्टल और 9 एमएम कार्बाइन से विभिन्न पोजिशन से प्रतियोगिता कराया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *