झारखंड आंदोलनकारियों को नौकरी के साथ मुआवजा देने की मांग की गई

सिटी रिपोर्टर | बोकारो गुरुवार को हटिया मोड़ सेक्टर-9 में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंदोलनकारियों को सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष मुर्तजा अंसारी को माला पहनाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंदोलनका​रियों को सम्मानित कर वादा पूरा किया। गुरुजी के पुराने सिपाही हैं और हम आंदोलनकारी झामुमो के कार्यकर्ता हैं। सरकार से मांग है कि आंदोलनकारी परिवार से शहीद हुए, जेल गए आंदोलनकारी में लगभग 25% जीवित है। इनकी स्थिति बहुत दयनीय है। ऐसे आश्रित परिवार को शिक्षा और योग्यता के आधार पर बिना शर्त मुआवजा के साथ नियोजन देने का काम करें। महंगाई को देखते हुए लगभग 20 हजार रुपए प्रत्येक महीने पेंशन देने का काम करें। निशुल्क शिक्षा, आवास, चिकित्सा देने का पहल करें, तभी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना साकार होगा। बीएसएल प्रबंधन सभी नियोजन प्रक्रिया में आंदोलनकारी सदस्यों के आश्रितों को 5% आरक्षण के आधार पर बहाल करें तथा निजी कंपनियों में 5% रोजगार मुहैया करें। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष सालमुनी देवी, काजल देवी, रीना देवी अब्दुल रउफ अंसारी, अमीन अंसारी, दिलचंद महतो, ताजुद्दीन अंसारी, सुधीर कुमार हरि, खान मोहम्मद अंसारी, गुलाम रजवार, गरिबुल अंसारी, अख्तर अंसारी, इन्दर केट, सरफुद्दीन अंसारी, सरवन महतो, उपेंद्र महतो, जावेद अंसारी आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *