बदल रहा मौसम, सदर अस्पताल में वायरल व निमोनिया के मरीज बढ़े

सिटी एंकर जिले में पिछले पांच दिनों से मौसम में काफी उतार चढ़ाव हो रहा है। इसके कारण वायरल फीवर के मरीजों की संख्या सदर अस्पताल में काफी बढ़ गई है। मंगलवार को बोकारो जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्य​सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते पांच दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रत्येक दिन ओपीडी में 500-550 मरीज आ रहे हैं। इनमें लगभग 200- 225 महिला, पुरूष और बच्चे सिर्फ विभिन्न प्रकार की वायरल बीमारियों से ही ग्रसित हो रहे हैं। इसमें सबसे अधिक वायरल फीवर और निमोनिया के मरीज महिला और बच्चे आ रहे हैं। वहीं बुजुर्गों में कमजोरी, थकान के लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं। मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए करें ये उपाय इम्युनिटी पावर को मजबूत करने के लिए ऐसे मौसम में बचाव जरूरी है। हल्दी वाला दूध शरीर को गर्म रखता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है। साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए, जिससे शरीर गर्म होती है। संतुलित भोजन कर डिहाइड्रेशन से बचें, शरीर में पानी की कमी को पूरी करने के लिए नमक-चीनी के घोल युक्त गर्म पानी सेवन करें। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और हरी सब्जियां खाएं। तुलसी और नींबू का पानी सर्दी-जुकाम से बचाने में बेहद फायदेमंद है। जब तक पूरी तरह से मौसम अपने असली रूप में ना आ जाए तब तक मौसम परिवर्तन से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। घरेलू नुस्खे में अदरक और शहद का मिश्रण करके समय-समय पर लेना चाहिए। सर्दी के लक्षणों को यह जल्दी ठीक करता है। हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं। गर्म पेय पदार्थ पीना चाहिए, इसके अलावा चाय, कॉफी सहित गर्म पानी पीना चाहिए, बुखार को कम करने के लिए गुनगुने पानी से स्नान करना चाहिए। डॉ. एचके मिश्रा,मेडिसिन विशेषज्ञ सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी भीड़। कम इम्युनिटी वालों को हो रही है ज्यादा परेशानी वर्तमान में दिन में गर्म और रात में ठंड की वजह से शरीर के तापमान में लगातार परिवर्तन होने के कारण कम इम्युनिटी वाले व्यक्ति अपने आप को उसके अनुरूप नहीं ढाल पाते हैं। इनमें से कुछ बीमारियां तो मच्छरों के काटने से फैल रही हैं वहीं कुछ मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ रहे हैं। वायरल फीवर और निमोनिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव होने पर सबसे ज्यादा बीमारियों के चपेट में कम इम्युनिटी वाले ही मरीज आते हैं। भास्कर एक्सपर्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *