बोकारो | जीजीपीएस बोकारो के प्राथमिक कक्षा के 37 विद्यार्थियों ने एसओएफ अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक (डिस्टिंक्शन) प्राप्त किया है। इसमें कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थी शामिल हैं। जबकि 55 विद्यार्थियों ने स्वर्ण पदक (एक्सीलेंस) प्राप्त कर भाषा-समझ और दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसपर प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि हर पदक कठिन परिश्रम की कहानी कहता है। हर शिक्षार्थी में नेतृत्व की असीम संभावनाएं हैं। सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।


