यूजीसी के खिलाफ सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन

चंदनकियारी | यूजीसी कानून के विरोध में गुरुवार को चंदनकियारी के हरदयाल शर्मा चौक पर सवर्ण युवा एकता मंच के बैनर तले युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर-तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और यूजीसी कानून वापस लेने की मांग की। रैली की शक्ल में सुभाष चौक पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यह कानून मौलिक अधिकारों का हनन करती है और देश को जातीय उन्माद की ओर धकेलने का प्रयास है। प्रतिभावान सवर्ण युवाओं को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की गई। इससे पूर्व प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व कानून मंत्री का पुतला दहन किया गया। मौके पर नीतेश भारद्वाज, समरेश चौधरी, नीतेश ओम तिवारी, प्रेम महथा, सौरभ आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *