बियाडा मजदूर संघ ने मांगों को लेकर क्षेत्रीय उपनिदेशक को सौंपा ज्ञापन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय मजदूर संघ से संबंध बियाडा औद्योगिक मजदूर संघ का एक प्रतिनिधि मंडल बियाडा में कार्यरत मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय उपनिदेशक के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इसमें मजदूरों को पहचान पत्र, वेतन पर्ची, अटेंडेंस कार्ड उपलब्ध कराने, झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा कैटेगरी अनुसार न्यूनतम वेज सुनिश्चित करना, पीएफ एवं ईएसआई की सदस्यता, सड़क चौड़ीकरण कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, क्षेत्र में शौचालय की व्यवस्था करने, विभिन्न कंपनियों से निकलने वाले प्रदूषण पर रोक लगाना आदि मांगे शामिल है। महामंत्री रितवरण सोरेन ने कहा कि अगर समय रहते बियाडा प्रबंधन मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। कार्यकारी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने कहा कि बियाडा क्षेत्र में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बियाडा प्रबंधन को जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *