स्वरोजगार से महिलाओं को बनाना होगा सशक्त : सीता

सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वामी सहजानंद महाविद्यालय चास और स्नेह समिति द्वारा नारी सशक्तिकरण शिविर का आयोजन एसएस कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव लालमोहन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर समिति के सचिव सीता देवी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार माध्यम से ही महिला को सशक्त बनाया जा सकता है।l महाविद्यालय के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. राम, डॉ. रामकृष्ण महतो ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को समग्र विकास हेतु जागरूक होना आवश्यक होगा।,तब भारत एक समृद्ध राष्ट्र बन पाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश कुंदन ने अपने विचार में उन्होंने कहा कि समाज में महिला समाज की रीड हैं। मौके पर डॉ. सुष्मिता कुमारी, डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. शरत चंद्र शर्मा, प्रो. नवीन कुमार महतो, नवल कुमार शर्मा, पिंकी कुमारी, संजय बाउरी, लंकेश्वर रजक, राम शंकर महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *