जेईई मेन परीक्षा संपन्न, 3479 छात्र हुए शामिल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित देश की प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) गुरुवार को बोकारो में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। 21 से 29 जनवरी तक 3617 अभ्यर्थियों में 3479 ने परीक्षा दी। जबकि, 138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए बोकारो में दो केंद्र बनाए गए थे। पहला केंद्र चिकसिया चास स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़ चास स्थित क्रिसेंट लैब्स में बनाया गया था। अंतिम दिन केवल एक केन्द्र अल्फा आईसीटी सेंटर पर पहली पाली में पेपर 2ए (बी. आर्क), पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) तथा पेपर-2ए और 2बी की परीक्षाएं ली गई। इसमें 49 में 38 परीक्षार्थी उपस्थित हुए व 11 अनुपस्थित रहे। एनटीए के सिटी कोऑर्डिनेटर एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने परीक्षा के सफल आयोजन पर सभी केंद्राधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया। कहा कि परीक्षाएं पूर्णतया शांतिपूर्ण माहौल में हुईं। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *