लुधियाना में चांदी 4.23 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के दाम चार लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गए हैं। लुधियाना में वीरवार को चांदी के दाम 4.23 लाख रुपए प्रति किलों की सर्वकालिक ऊंचाई को छू गए। लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही चांदी के नए स्तर से आम लोगों के साथ-साथ स्वर्णकारों में भी भारी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। स्वर्ण कारोबारी मुनीष जैन ने बताया कि लगातार हो रही ऊठापठक से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। पिछले साल के मुकाबले चांदी के दामों में 66 फीसदी के करीब बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है। वीरवार को सोना 24 कैरेट का दाम 1, 86000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका, जबकि 22 कैरेट सोना लुधियाना शहर में 1,74,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिका। उन्होंने कहा कि चांदी इस समय इंटरनेशनल ट्रेंड के चलते नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसके हाल फिलहाल कमजोर होने के संकेत वैश्विक हालातों पर निर्भर रहेंगे। भारतीय लोग चांदी का इस्तेमाल शादी के सीजन में गहनों के लिए भी करते हैं। इसलिए अभी खरीदारी रुकी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *