सड़क सुरक्षा जागरुकता को निकली रैली

सिटी रिपोर्टर | बोकारो एनपी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चीराचास की ओर से गुरुवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता रैली का आयोजन आईक्यूएसी तथा एनएसएस के सौजन्य से किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को सड़क सुरक्षा नियम का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने आदि जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिक के द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश उत्कर्ष, अनीता सिंह निदेशक पांडा इंटरनेशनल स्कूल, संजीव कुमार एचओडी, आरएन शर्मा प्रभारी प्राचार्य, प्रो. सीमा सिंह, प्रो. रुपलता सिंह, प्रो. संचिता गोस्वामी, प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. भारती कुमारी, प्रो. नीलू आदि थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *