मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन व वार्षिक समारोह: छात्रों को डिग्री देकर किया सम्मानित

लुधियाना| रायन इंटरनेशनल स्कूल जमालपुर ने अपने मॉन्टेसरी ग्रेजुएशन और वार्षिक दिवस समारोह को उत्साह, उमंग के साथ मनाया। कार्यक्रम का थीम था वर्तमान का सामना करें, भविष्य की ओर आगे बढ़ें। समारोह में सोनल पिंटो निदेशक रायन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य का आयोजन किया गया। मॉन्टेसरी थर्ड के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर उन्हें प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्तरों पर स्टूडेंट्स को रायन प्रिंस और रायन प्रिंसेस अवॉर्ड भी प्रदान किए। प्रिंसिपल मनासी थापर ने कहा कि इस प्रकार की प्रस्तुतियां व उपलब्धियां विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली का परिणाम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *