सिविल लाइंस में आज श्री हरिनाम संकीर्तन

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिविल लाइंस क्षेत्र में आज भक्ति और आध्यात्मिक रस की वर्षा होगी। श्री राधा-गोविंद संकीर्तन मंडल सेवक सिद्धपीठ द्वारा आज विशेष श्री हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन के सामने वाली गली प्रकाश बुक शॉप के समीप में आयोजित होगा। संकीर्तन की शुरुआत रात्रि 7 बजे होगी जो देर रात 9:30 बजे तक निरंतर चलेगी। कार्यक्रम के आयोजक और निवेदक भक्त शिवम आहुजा एवं समस्त आहुजा परिवार ने बताया कि इस संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य शहर में सुख-शांति की कामना और प्रभु भक्ति का प्रचार करना है। मंडल के सदस्यों के अनुसार संकीर्तन के दौरान प्रभु के दिव्य भजनों और नाम जाप से वातावरण को भक्तिमय बनाया जाएगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने और अन्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *