जांजगीर| हाईवे‑49 पर कार हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जांजगीर से तिलई की ओर जा रही थी। ओवरटेक करने के दौरान कार की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को चोटें आई हैं। टक्कर के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चला गया।


