भास्कर न्यूज | जालंधर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में ‘फर्स्ट इन फर्स्ट आउट’ टोकन सिस्टम शुरू होने के बाद से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बची बुधवार को एसआर कार्यालय-1 में टोकन सिस्टम का काउंटर अंदर ही स्थापित किया गया है। इससे लोग अंदर टोकन लगवाने के बाद वेटिंग एरिया में वेट कर सकें, क्योंकि इससे पहले कई बार देखा गया है कि लोग टोकन लगवाने के बाद बाहर टहलने निकल जाते है या फिर अपने निजी काम के लिए कार्यालय के बाहर चले जाते है, ऐसे में उनका डॉक्यूमेंट पूरा प्रोसेस न होने के कारण उनके बाद के डॉक्यूमेंट भी लेट हो जाते है। अब इस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ही टोकन सिस्टम का काउंटर जॉइंट एसआर की तरफ से अपने रजिस्ट्रेशन कार्यालय के अंदर ही स्थापित किया गया है।


