पैट्रोल-डीजल की कीमतों में हो कटौती, जीएसटी रिफंड निर्धारित अवधि में ऑनलाइन किया जाए

संजय तिवारी | अमृतसर राजासांसी के गांव ओठियां में हर्षाछीना-लोपोके रोड पर 2 तस्कर बाइक, 4 ग्रेनेड, 43 किलो हेरोइन और एक पिस्तौल छोड़कर फरार हो गए। इस रिकवरी करवाने का श्रेय हर कोई लेना चाह रहा है। चाहे वह सरपंच हों पुलिस हो या फिर राजासांसी हलके की आम आदमी पार्टी की इंचार्ज नेता सोनिया मान। जबकि घटना के चश्मदीद गांव के लोगों के अनुसार यह बरामदगी रात को ड्यूटी दे रहे गार्ड लाली पहलवान की सतर्कता की बदौलत हुई है। चश्मदीदों के इस दावों के संबंध में जब एसएसपी देहाती सुहैल कासिम मीर को मैसज किया तो उन्होंने इस पर चुप्पी साध ली। खेप को 2 बड़े बैगों में भरकर दो तस्कर बाइक से हर्षा छीना की ओर जा रहे थे। बैगों के अंदर छोटे काले पिट्ठू 12 बैग थे, जिनमें हेरोइन, ग्रेनेड और हथियार थे। बरामदगी के बाद भास्कर टीम वीरवार दोपहर गांव ओठियां में ग्राउंड जीरो पर पहुंची। यहां डीजीपी, देहाती पुलिस और आप नेता सोनिया मान के दावों के उलट बात सामने आई। गांव के लोगों ने बताया कि निर्माण सामग्री के संभाल के लिए तैनात गार्ड लाली पलहवान के कारण खेप पकड़ी गई है। उस समय कोई पुलिस वाला और न ही आप नेता व सरपंच वहां नहीं थे। गार्ड के सूचना देने के बाद सरपंच तरलोचन सिंह, थाना राजासांसी एसएचओ हरसिमरप्रीत कौर और फिर आप नेता सोनिया मान वहां पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि यह घटना 11.15 बजे की है। जब गार्ड लाली पहलवान ने उन्हें उठाया तो वह घर के बाहर आए। उस समय रोड पर 4 गार्ड थे। उन्हें गार्ड लाली पहलवान ने बताया कि गांव का मेन रोड सीमेंट से पक्का किया जा रहा है। जिस ओर काम जारी है उसी ओर तस्कर जा रहे थे। इसलिए उसने उन्हें रुकने को कहा। उसने खाकी वर्दी पहनी हुई थी इसलिए युवक रुकने की बजाय भागने लगे। जैसे ही वह सड़क पर चढ़कर थोड़ा आगे गए तो लाली ने उन्हें कहा कि आगे रास्ता बंद करके उनके साथी खड़े हैं। वह उन लोगों को रोक लेंगे। इसके बाद युवक घबराकर बाइक और खेप को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गए। उनके भागने पर लाली को शक हुआ। दो बड़े बैगों को खोलकर देखा तो इसमें से खेप बरामद हुई। पुलिस और सरपंच अब खेप बरामदगी का क्रेडिट खुद ले रहे हैं, जबकि पुलिस को गार्ड का सम्मान करना चाहिए। लोगों ने बताया कि गांव में विलेज डिफेंस कमेटी जैसी कोई बात नहीं है, तो यह कार्रवाई वह कैसे कर देंगे। भास्कर न्यूज| अमृतसर पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने केंद्रीय बजट 2026-27 में व्यापारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लागू करने की मांग की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे सुझावों में व्यापार मंडल ने जीएसटी प्रक्रिया का सरलीकरण करने और कर की मौजूदा दरों में कटौती की मांग की है। पं जाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्यारे लाल सेठ एवं महासचिव समीर जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत न देना चिंताजनक है। केंद्र सरकार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कम से कम 20 प्रतिशत की तत्काल कटौती कर देशवासियों को महंगाई से राहत देनी चाहिए। इसके अलावा, 5 करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों को मासिक रिटर्न की एक ही सुविधा मिलनी चाहिए। जीएसटी रिफंड और विलंब शुल्क पर ब्याज दर को घटाकर 6% करने तथा व्यापारियों को 10 लाख रुपये का मेडिकल बीमा देने की मांग भी उठाई गई है। सेठ व जैन ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार से एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग की है, जिससे सीमावर्ती राज्य पंजाब में निवेश, उद्योग और रोजगार को नई गति मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को बजट में शामिल किया जाता है, तो इससे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। प्यारेलाल सेठ और समीर जैन फोकल प्वाइंट इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान संदीप खोसला ने नए इनकम टैक्स कानून को एक साल के लिए पेंडिंग रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित कानून के प्रति उद्योगपतियों में जागरूकता की कमी है। जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के प्रधान विकास खन्ना ने कहा कि आयकर अधिनियम की धारा 43 बी(एच) में किए गए संशोधनों को वापस लिया जाना चाहिए। बजट से करदाताओं को जीएसटी सरलीकरण में कमी की अपेक्षा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *