सवाईमाधोपुर| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सवाईमाधोपुर के कुस्तला खंड के बोदल मंडल जतिधाम में विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता जतिधाम आश्रम के रामशरण महाराज ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मोहन सिंह प्रान्त गो सेवा प्रमुख उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने पंच परिवर्तन और हिन्दुत्व संत परम्परा विषय समाज के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि जीवन में एक पौधे लगाए, जल बचाएं और प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल भी नहीं हो। साथ ही समाज के लिए नागरिक कर्तव्य, नागरिक अनुशासन को महत्वपूर्ण बताया। मंच संचालन हरफुल मरमट ने किया।


