डिप्टी सीएमएचओ अरविंद राज्य स्तर पर सम्मानित

झालावाड़| 77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अरविंद नागर को राज्य स्तरीय एनक्यूएएस कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पूरे राज्य में स्वास्थ्य संस्थाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. नागर के नेतृत्व में पिछले एक वर्ष में जिले के 36 स्वास्थ्य संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित कराया गया है। इसमें 26 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, 6 हेल्थ फैसिलिटी कंडीशनली प्रमाणित और 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 57 स्वास्थ्य संस्थाएं राज्य स्तर पर प्रमाणित हुई हैं। डॉ. नागर के नवाचार, टीमवर्क और प्रबंधन के परिणामस्वरूप झालावाड़ जिला अब राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *