झारखंड में 3-4 फरवरी को बारिश की संभावना:कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर

झारखंड में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। गरम कपड़ों से दूरी बना रहे लोगों को जल्द ही अच्छी-खासी ठंड महसूस हो सकती है। मौसम विभाग ने तीन और चार फरवरी को कई जिलों में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को ठंड महसूस होगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों इसमें (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। ठंड एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है
बीते कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि के बाद लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्डं किया गया। गर्मी की वजह से लोग बिना गरम कपड़ों के ही घरों से बाहर निकलने लगे हैं। लेकिन ठंड एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तीन फरवरी को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत निकटवकर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि शेष हिस्सा शुष्क रहेगा। वहीं, सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। चार फरवरी को राज्य के पश्चिमी और सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। जबकि शेष हिस्सा शुष्क रहेगा। वहीं, सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा और बाद में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। 10.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान कांके में किया गया रिकॉर्ड
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रांची के कांके में दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *