वन विभाग पुलिस की तरह स्थापित करेगा टोल फ्री नम्बर 1926, एक माह में शुरू होगा

सवाईमाधोपुर| प्रदेश में अब वन विभाग पुलिस के टोल फ्री नम्बर 100 की तर्ज पर 1926 नम्बर जारी करेगा। यह नम्बर जंगल से बाहर आकर वन्यजीवों के आबादी वाले क्षेत्रों में आने पर सूचना देने में मददगार साबित होगा। वन विभाग का टोल फ्री नम्बर स्थापित होने से रणथंभौर के आसपास रहने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा। गुरुवार को राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान वनमंत्री संजय शर्मा से मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने सवाल पूछा कि जयपुर शहर में लेपर्ड लगातार आ रहे हैं, जिसकी सूचना लोगों को पुलिस कंट्रोल को देनी पड़ती है। क्या वन विभाग भी पुलिस की तरह कोई टोल फ्री नम्बर स्थापित करेगा? इसका वन मंत्री संजय शर्मा ने जवाब दिया कि वन विभाग पुलिस के 100 नम्बर की तरह 1926 टोल फ्री नम्बर स्थापित करने जा रहा है। यह ट्रोल फ्री नम्बर आगामी एक माह में शुरु हो जाएगा। इस नम्बर पर वन्यजीव के जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में आने पर सूचना दी जा सकेगी। उल्लेखनीय है कि रणथंभौर टाइगर रिजर्व से निकलकर जंगली जानवर पेराफेरी वाले इलाके में आ जाते हैं। ऐसे में रणथंभौर के आसपास बसे गांवों व शहरी क्षेत्र के लोगों को इस नम्बर का फायदा मिलेगा और वन विभाग को आसानी से सूचना दी जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *