आरोलिया में भगवान देवनारायण की शोभायात्रा निकाली

पिपलिया| देवधाम अरोलिया तत्वावधान में भगवान देवनारायण के 1114वें जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। सुबह नगर परिक्रमा देवनारायण मंदिर से शुरू हुई, जो प्रमुख मार्ग से गुजरी। शोभायात्रा में 24 बगड़ावतों की सवारी, पारंपरिक वेशभूषा, अखाड़े, बिंदौरी व चरी नृत्य, डोल-नगाड़े, घोड़ी नृत्य एवं सांस्कृतिक झांकियों ने गुर्जर संस्कृति और लोक परंपराओं की जीवंत प्रस्तुति दी। धर्मसभा के पश्चात लगभग 200 श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष सौदान गुर्जर ने कहा कि लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर पर भजन संध्या हुई। शोभायात्रा में अखाड़ेबाजों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। बाद में प्रसादी वितरित की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *