झालावाड़| राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के गजेंद्र कुमार मालवीया को कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी, पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। उन्होंने “विकास जनित विस्थापन और प्रभावित परिवार: ओंकारेश्वर बांध के विशेष संदर्भ में” विषय पर शोधकार्य पूर्ण किया, जो राजकीय कला महाविद्यालय कोटा की प्रोफेसर मंजु गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ।


