कृषक उपहार योजना के तहत कृषि मंडी में लॉटरी निकाली, प्रथम विजेता को 25 हजार रुपए मिलेंगे

ई-नाम प्लेटफार्म (राष्ट्रीय कृषि बाजार) के माध्यम से कृषि उपज का विक्रय करने व ई-भुगतान प्राप्त करने वाले किसानों के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। मंडी सचिव रतिराम गुर्जर ने बताया कि कृषक उपहार योजना के तहत मण्डी में ई-नाम प्लेटफार्म के तहत कृषि उपज विक्रय करने व ई-भुगतान प्राप्त करने पर पृथक-पृथक कृषक उपहार कूपन जारी किए थे। इनमें एक जुलाई से 31 दिसंबर तक जारी कूपनों की लॉटरी निकाली। प्रशासक एवं एसडीएम टोंक की अध्यक्षता में लॉटरी निकाली। जिसमें गेट पास, प्रवेश विक्रय पर्चियों पर प्रथम पुरस्कार संडीला निवासी सोहनलाल, द्वितीय पुरस्कार भंवरखोल निवासी हरिराम व तृतीय पुरस्कार महुआ निवासी जगदीश के नाम निकली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *