डोकरिया गांव सड़क पर गंदे जल भराव और कीचड़ से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

मोरला ग्राम पंचायत के डोकरिया गांव की मुख्य सड़क पर भारी कीचड़ फैल गया है, जिससे गांव के निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर कीचड़ जमा होने से बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है और उन्हें रास्ते से निकलने में काफी असुविधा होती है। कीचड़ के कारण बाइक सवार फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं और वाहनों को भी निकलने में कठिनाई होती है। ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। ग्राम वासियों ने जल्द से जल्द कीचड़ हटाकर सड़क की सफाई और उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *