टोंक| राष्ट्रीय सैनी जागरूकता संघ के प्रदेश सचिव लालचंद सैनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कमलेश सैनी को टोंक तहसील संयोजक, उपाध्यक्ष कालूराम सैनी, जिला कानून मंत्री जितेंद्र सैनी, तहसील सचिव देवेंद्र सैनी, सह प्रभारी जितेंद्र सैनी को मनोनीत किया गया। बैठक में रामफूल माली, राजकुमार सैनी, पवन सैनी, दीपक, महावीर, गणेश, आकाश, श्योजी आदि मौजूद रहे।


