टोंक| राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल रानीपुरा उर्फ नया गांव में राष्ट्रीय बालिका दिवस विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षक रामबाबू शर्मा ने बताया कि बालिकाओं के बीच कुर्सी, चम्मच, दौड़ रुमाल झपट्टा आदि प्रतियोगिताएं की गई। विद्यार्थियों को ज्योतिबा फूले, मदर टेरेसा, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू आदि महिलाओं के प्रेरणादायक संस्मरण से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता मे विजेता बालिकाओं एवं अन्य सभी बालिकाओं को पुरस्कार के रूप मे भगवान स्वरूप बिड़ला की ओर से पेन, पेंसिल, कॉपी आदि प्रदान किए।


