ब्यावर| सड़क निर्माण कार्य के दौरान बाइपास पर एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। बाइक शोरूम के पास अचानक अज्ञात जानवर आने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में युवक मौके पर ही घायल हो गया। राहगीरों के पहुंचने से पहले युवक ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं को संभाला और सड़क से गुजर रहे एक टेम्पो को रुकवाकर इलाज के लिए अमृतकौर अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घायल युवक की पहचान 35 वर्षीय जसवंत सिंह पुत्र तारा सिंह चौहान, निवासी चौधरी कॉलोनी के रूप में हुई है।


