एमएसपी; गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 से होंगे

केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। राज्य के किसान अपनी उपज (गेहूं) बेचने के लिए 1 फरवरी से 25 जून तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। किसान खुद या ई-मित्र के माध्यम से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल से रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के पास जन आधार कार्ड अनिवार्य है। किसान को उसके द्वारा बेची गई उपज का भुगतान उसके जन आधार से जुड़े हुए बैंक खाते में किया जाएगा। इसके लिए बैंक खाता जन आधार से जुड़ा होना आवश्यक है। पंजीकरण की जानकारी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसान पंजीकरण व अन्य खरीद संबंधी जानकारी एवं समस्याओं के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14435 पर कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। किसान को खरीद संबंधी विभिन्न जानकारियों को एसएमएस के माध्यम से रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर समय-समय पर अवगत कराया जाएगा। गेहूं की खरीद 10 मार्च से 30 जून तक होगी : राज्य में गेहूं खरीद 10 मार्च से 30 जून तक किए जाने का निर्णय लिया गया है। गेहूं खरीद कार्य के लिए राज्य में कुल 383 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। क्रय केन्द्रों की सूची वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *