कटनी में बढ़ते अपराधों पर विधायक का जनता दरबार:एसपी ने दी गश्त बढ़ाने की गारंटी, जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी 3 दिन की रिमांड पर

कटनी में बढ़ते अपराधों के विरोध में शहर बंद की चेतावनी के बाद भाजपा विधायक संदीप जायसवाल के जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने शिरकत की। एसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा भी मौजूद थे। जनता दरबार में एसपी ने शहर में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। विधायक जायसवाल ने बताया कि 30 जनवरी को हुई मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों ने माधव नगर बंद कर प्रदर्शन किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। माधव नगर थाना क्षेत्र के मेन बाजार निवासी 28 वर्षीय राकेश उर्फ रॉकी मोटवानी पर 30 जनवरी की रात विनय वीरवानी, राहुल बिहारी, करन बिहारी, केतु उर्फ नीरज रजक और अन्य ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने राहुल बिहारी, अरमान द्विवेदी, केतू उर्फ नीरज रजक और शहबाज खान को गिरफ्तार किया है, जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपी राहुल बिहारी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *