भास्कर संवाददाता|दौसा भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में संगठन प्रभारी सोमकांत शर्मा और जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 1 फरवरी को यशोधारा लॉन में होने वाले वीबी-जी राम जी सम्मेलन की तैयारियों पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि सम्मेलन में प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र से 400 कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होंगे और विकसित भारत जी राम जी एक्ट के तहत 125 दिन रोजगार गारंटी योजना के लाभ ग्रामीणों तक पहुँचाने की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा अब विकसित भारत जी राम जी एक्ट में 100 दिन से बढ़कर 125 दिन रोजगार की गारंटी का प्रावधान है। अब ग्रामीण उत्थान शिविरों के जरिए लोगों को इसके फायदे बताए जाएंगे। मजदूरों को गांव छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है। नियमित मजदूरी मिलने से शहरों में जाने की बजाय अपने घर अपने बच्चों के पास और अपनी जमीन के पास रहकर कार्य किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक परिवार को 125 दिन गारंटी सुधार रोजगार देने का है। कांग्रेस सरकार ने देश में लगभग 600 संस्थानों, योजनाओं, पुरस्कारों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखें है, जो परिवारवाद को बढ़ावा देना है। जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर जिला महामंत्री विपिन जैन, हरकेश मटलाना, जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, रूपसिंह मीणा, गुलाब बैरवा, जिला मंत्री मिश्री मीणा, किशोरी लाल बैरवा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राजपूत, रामलाल शर्मा, रामप्रसाद गुर्जर,अनिल बुर्जा, फूल मीणा, दौलत राम मीणा, रमेश मीणा, रामसिंह मीणा, जयनारायण जोध्या, ज्ञान सिंह मीणा, भंवर सिंह राजावत, भगवान सहाय तिवाड़ी,धारा सिंह बासड़ा, मुकेश सैनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


