साध्वी की मौत पर हंगामा:पिता ने कहा- गलत इंजेक्शन से जान गई; कैमरों से छेड़छाड़

साध्वी प्रेम बाईसा (23) की संदिग्ध मौत के कारण का खुलासा दूसरे दिन गुरुवार को भी नहीं हुआ। चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि मौत के 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर जारी सुसाइड नोट साध्वी के पिता वीरमनाथ ने ही सोशल मीडिया हैंडलर्स से डलवाया था। इसकी पुष्टि खुद पिता ने की है। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम में भी मौत के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि विसरा रिपोर्ट के बाद कुछ सामने आएगा। बता दें कि जुलाई 2025 में साध्वी प्रेमबाइसा का पिता के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर विवाद के बाद साध्वी ने अग्निपरीक्षा मांगने का वीडियो जारी किया था। पिता ने इसी अग्निपरीक्षा का हवाला देकर साध्वी के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करवाई थी। वहीं, सुबह पोस्टमार्टम के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए। बड़ी संख्या में भक्त मोर्चरी के बाहर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह से उन्हें समझाया। आरोप है कि आश्रम के बाहर कैमरे भी हटवा दिए गए हैं। वहीं, साध्वी की मौत के बाद पिता ने रिपोर्ट दी। बताया कि नर्सिंग स्टाफ के इंजेक्शन लगाने के 9 मिनट बाद ही हालत खराब हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *