विराट हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को होगा

ब्यावर| वीर सावरकर बस्ती में 1 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सवेरे 9 बजे कलश यात्रा से होगी। यह यात्रा कटारिया कॉलोनी, उदयपुर बाईपास स्थित माता जी के मंदिर से प्रारंभ होकर रैली, बैंड और बाजे के साथ ओंकारेश्वर गार्डन पहुंचेगी। अनुमानित समय अनुसार कलश यात्रा 11 बजे गंतव्य स्थल पर पहुंच जाएगी। कलश यात्रा के समापन के बाद दोपहर 1 बजे भोजन का आयोजन किया जाएगा। टॉडगढ़ में भी होगा आयोजन : ग्राम पंचायत टॉडगढ़ में 1 फरवरी को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन बरसावाड़ा मण्डल द्वारा किया जाएगा। इस सम्मेलन में टॉडगढ़, मालातों की बेर, माथुवाड़ा और गुजरगम्मा के ग्रामवासी सम्मिलित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *