लिलकी में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

लिलकी ग्राम पंचायत के भवन में गुुरुवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। आजादी के 43 वर्षों तक संविधान निर्माता की भारत की संसद में फोटो तक नहीं लगने दी और भारत रत्न तक नहीं दिया। 1990 में संयुक्त मोर्चा सरकार के समय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अनुशंसा पर संसद भवन में चित्र लगाया और बाबा साहब को भारत रत्न प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद बाबा साहब के जन्म स्थान महू, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्य भूमि मुंबई, शिक्षा भूमि लंदन और दिल्ली सहित पांच स्थानों पर पंच तीर्थ स्थलों का निर्माण कर देश को समर्पित किया। भाजपा हमेशा दलित हित व बाबा साहब के सम्मान का काम करती है। उन्होंने बूंगी से महलाना तक सड़क बनवाने और मिठड़ी में उप स्वास्थ्य केंद्र की घोषणा की। भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, प्रो. दलीप पूनिया, नरसी मिठड़ी, बसपा जिलाध्यक्ष दईराम मेघवाल ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जोगेंद्र झाझड़िया, प्रशासक इंदिरा देवी, कुमार सोनू सरोहा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, जाहिद कुरैशी, सुल्तान भाटी, नत्थूराम रंगा, संदीप कुमार, ददरेवा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह प्रजापत भी मंचस्थ थे। अतिथियों का प्रभुराम बागड़ी, संजय पचार, मुकेश गोस्वामी, राजेंद्र राठौड़, श्रीचंद छापरवाल, दुलीचंद पचार, रामसिंह पचार, महावीर फौजी, डूंगरराम, संदीप लुगरिया, नंदलाल इंदौरा, नीलम पूनिया आदि ने स्वागत किया। संचालन संदीप काजला व चंद्रभान नायक ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *