करौली| कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में आशान्वित जिला व ब्लॉक में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक हुई। इसमें आशान्वित जिला कार्यक्रम में 5 इंडिकेटर्स व आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम में 6 इंडिकेटर्स को सेचुरेट करने के लिए संबंधित जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सक्रिय रहकर कार्य करें, जिससे विभिन्न इंडीकेटर्स में शत- प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी जयंती लाल मीना, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, मुख्य आयोजना अधिकारी अंकित गुप्ता, विकास अधिकारी मासलपुर, एबी.फेलो, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद थे।


