आगरपानी व बोहिल में गणतंत्र दिवस मनाया गया

पोलमी| वनांचल क्षेत्र के ग्राम आगरपानी व बोहिल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य समारोह ग्राम पंचायत मुख्यालय आगरपानी में हुआ, जहां सरपंच जनिया बाई ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरपंच ने भारत के संविधान और लोकतंत्र में बैगा समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डाला। गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का माध्यम है। इस बार गणतंत्र दिवस पर आगरपानी, बोहिल, झूमर और फिफलीपानी जैसे दूरस्थ गांवों में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वनांचल की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, गांव के बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे बड़ी संख्या में समारोह स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर उपसरपंच सुखी राम धुर्वे, ग्राम सचिव विश्राम सिंह धुर्वे, रोजगार सचिव शिवकुमार नायक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *