भास्कर न्यूज | डौंडी संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग की बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का रायपुर के कोटा स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। इस ट्रायल में छत्तीसगढ़ के एसटी वर्ग की फुटबॉल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गर्ल्स फुटबॉल क्लब डौंडी की खिलाड़ी शालिनी चौरका का प्रदर्शन के आधार पर छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन हुआ। शालिनी इससे पूर्व 15 राज्य स्तरीय एवं 3 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके साथ ही जिले की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का भी चयन छत्तीसगढ़ टीम में किया गया है। इस प्रकार बालोद जिले से दो खिलाड़ियों का खेलो इंडिया के लिए चयन होने से जिले में खुशी का वातावरण है। गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की यह प्रतियोगिता विगत वर्षों से आयोजित की जा रही है। वर्तमान में चयनित खिलाड़ियों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कोटा स्टेडियम, रायपुर में चल रहा है, जिसके पश्चात वे खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खेलो इंडिया जैसे प्रतिष्ठित आयोजन के लिए चयन होने पर गर्ल्स फुटबॉल क्लब की अध्यक्ष मोहंतीन चौरका, संरक्षक हेमंत तन्ना व त्रिनाथ नायडू, कोच सन्तु यादव, जिला खेल समन्वयक स्वप्न जेना, बीएसओ डौंडी मंजुला यदु, पांडा, नीलम साहू उपस्थित रहे।


