ठगी का मामला:इंदौर की युवती ने 2 व्यापारियों से 84.59 लाख ठगे

डिजिटल गोल्ड में निवेश के नाम पर शहर के दो व्यवसायियों से 84.59 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। भगवानपुर के व्यवसायी निलय भारती से 82.59 लाख रुपए और उनके मित्र पताही निवासी श्यामबाबू सिंह से दो लाख रुपए की साइबर ठगी की गई। दोनों पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, 8 सितंबर 2025 को इंदौर की समानता कश्यप नामक युवती ने निलय भारती से इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उसने डिजिटल गोल्ड में सुरक्षित और तेज रिटर्न का दावा किया। इसके बाद ‘कनक धाम एक्सचेंज’ का जिक्र किया, जिसे बाद में ‘सावरेन गोल्ड एक्सचेंज’ (sgfx.com) के नाम से संचालित बताया गया। शुरुआत में पीड़ित ने संदेह के चलते निवेश से इनकार किया, लेकिन लगातार संपर्क और भरोसे के बाद 3 अक्टूबर 2025 को 50 हजार रुपए से निवेश शुरू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *