जिला शतरंज संघ की कार्यकारिणी का चुनाव, भानु प्रताप सिंह अध्यक्ष चुने गए

जिला शतरंज संघ की कार्यकारिणी का चुनाव स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी दीनदयाल तिवारी प्रधानाचार्य रेलवे स्कूल के निर्देशन में आयोजित की गई। इस दौरान राजस्थान शतरंज संघ की पर्यवेक्षक संयुक्त सचिव आशा भार्गव, जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र लोहागढ़ स्टेडियम से खेल अधिकारी आशीष सिंघल तथा जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रमेश इंदोलिया सचिव जिला ओलंपिक संघ मौजूद रहे। चुनाव में भानु प्रताप सिंह को अध्यक्ष और महेन्द्र सिंह भोहरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं सतीश कुमार आर.टी.ओ., अतुल मित्तल सीए, विवेक गोयल खेल सचिव जिला क्लब भरतपुर, नेम सिंह फौजदार पूर्व प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय एवं राधा रानी अग्रवाल प्राचार्य को उपाध्यक्ष चुना गया। गौरव सैनी को कोषाध्यक्ष तथा मनीष कुमार जैन को सचिव बनाया गया। इसके अलावा कुलदीप सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, राजेन्द्र अग्रवाल सी.ए., माधुरी सिंह, दीपक सिंघल एडवोकेट, शकुन्तला सैनी एवं अनिल चौधरी को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इसी तरह श्याम कुमार, कृष्णा पौदार, अंजू मित्तल, युवराज सिंह, मोनिका खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, पूरन चन्द, वैभव उपमन एवं पूरन चन्द को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्थान शतरंज संघ द्वारा जिले को राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो मार्च माह में आयोजित होगी। इस दौरान संघ की एजीएम भी आयोजित की गई, जिसमें शतरंज के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की शतरंज एकेडमी शीघ्र शुरू करने का निर्णय शामिल है, जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भोहरा तथा उपाध्यक्ष सतीश कुमार आरटीओ, विवेक गोयल और अतुल मित्तल ने ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *