कार की टक्कर से पुलिस की गाड़ी पलटी, 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 घायल

सूचना केंद्र के बाहर गुरुवार शाम को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार एसयूवी ने पहले एक कार को टक्कर मार दी और इसके बाद पुलिस वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस जीप पलट गई। इस हादसे में पुलिस की डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम (डीएसटी) के प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी और कार का चालक घायल हो गए। पु लिस की डीएसटी टीम जीप में सवार होकर कलेक्ट्रेट से विवेकानंद सर्किल की ओर जा रही थी। उनके ठीक पीछे एक कार कार चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एसयूवी के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही डीएसटी टीम की जीप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरो बीच सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर तेज आवाज सुनकर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। सड़क दुर्घटना में डीएसटी प्रभारी आदेश कुमार, नीमसिंह, आईदान, संदीप और कार चालक घायल हो गया। चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *