30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार:लैंड कन्वर्जन और मौका रिपोर्ट की एवज में मांगे थे 90 हजार रुपए, 60 हजार पहले ले चुका

बाड़मेर एसीबी ने बालोतरा जिले की सिणधरी तहसील के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमीन की मौका रिपोर्ट और कन्वर्जन करवाने की एवज में रिश्वत राशि ली। फिलहाल एसीबी पटवारी के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया- एसीबी चौकी बाड़मेर को इस आशय की एक शिकायत मिली था जिसमें बताया कि परिवादी के ग्राम धन्ने की ढाणी, पटवार मण्डल कमठाई में बाड़मेर-जालोर स्टेट हाईवे पर स्थित एक बीघा कृषि भूमि का कॉमर्शियल कन्वर्जन कराने के लिए मौका रिपोर्ट सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई और संबधित एसडीएम को पत्रावली पेश कर जमीन कन्वर्जन आदेश जारी करवाना था। सिणधरी पटवारी मंडल पटवारी किशनराम ने मौका रिपोर्ट, जमीन कन्वर्जन करने की एवज में 90 हजार रुपए की डिमांड की थी जिसमें 60 हजार रुपए पहले ले लिए। लेकिन अब पटवारी 30 हजार रुपए और मांग रहा है। एसीबी ने शिकायत दर्ज कर सत्यापन करवाया गया। बुधवार को परिवादी को रिश्वत राशि देकर सिणधरी तहसील के पास उसके क्वार्टर पर भेजा। जैसे ही पटवारी राशि ली, एसीबी टीम ने उसको दबोच लिया। पटवारी के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन एसीबी टीम पटवारी के ऑफिस और घर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। वहीं डॉक्यूमेंट के अलावा गैर कानूनी संपति व कैश रुपए की भी जांच पड़ताल कर रही है। पटवारी ने 60 हजार रुपए रिश्वत की राशि पहले ले चुका है। पटवारी के पास कमठाई पटवार मंडल का एक्स्ट्रा चार्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *