अजमेर की आनासागर झील में बुधवार को एक बुजुर्ग डूब गया। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई। सिविल डिफेंस की टीम ने बुजुर्ग को झील से बाहर निकाला और करीब 5 मिनट तक उसे सीपीआर दिया गया। कोई हलचल नहीं होने पर एम्बुलेंस के जरिए अधेड़ की बॉडी को मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस अधेड़ की पहचान को लेकर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आनासागर झील में बुधवार शाम एक अधेड़ ने छलांग लगा दी। अधेड़ को डूबता देख स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी जानकारी दी थी। कंट्रोल की सूचना पर सबसे पहले सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारी प्रीतम ने तुरंत झील में छलांग लगाकर अधेड़ को बाहर निकाला गया। चौपाटी पर जुटी भीड़ सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा बाद में करीब 5 मिनट तक सीपीआर देने के साथ उसके शरीर से पानी निकाला गया। इस बीच चौपाटी पर पर्यटकों के भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस और एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। अधेड़ के कोई हलचल नहीं होने पर बाद में उसे एम्बुलेंस के जरिए जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट किया गया। तैरने कूदा तो लोगों ने रोका था ASI सूरज कुमार ने बताया कि थाने पर झील में लाश मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और सिविल डिफेंस ने बॉडी को बाहर निकाल लिया था। बॉडी को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाकर पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब अधेड़ ने झील में छलांग लगाई थी तब उसे वापस बाहर आने के लिए कहा भी था। लेकिन, उस वक्त उसने कहा कि उसे तैरना आता है। बाद में वह डूबने लग गया। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी थी।


